जगदलपुर: सुकमा में राजीव भवन को अटैच करने के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार और ED का पुतला, सुशील मौर्य ने सरकार को घेरा
आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच किए जाने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ संभाग मुख्यालय राजीव भवन के समक्ष कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार व प्रवर्तन निदेशक का पुतला दहन किया गया..