मोहड़ा: वंशी बिगहा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
Muhra, Gaya | May 2, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के वंशी बिगहा गांव के पास शुक्रवार की रात करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी सुबोध मांझी के रूप में की गई है।ग्रामीणों के अनुसार, हाड़ाही स्थान से शादी समारोह में शामिल होकर तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर वंशी बिगहा की ओर जा रहे थे।