नासरीगंज: नगर के कई वार्डो में विधुत ऊर्जा चोरी करते अधिकारियों ने आठ लोगों को रंगे हाथों पकड़ा, जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज
नासरीगंज कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने नगर के कई वार्डो में दल बल के साथ विधुत ऊर्जा की चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस बीच छापेमारी दल ने आठ लोगों को अपने-अपने परिसरों में बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा। बाद में सभी के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपितों में वार्ड 11, वार्ड 01 व वार्ड 02 शामिल हैं।