नासरीगंज: सबदला से स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया
नासरीगंज पुलिस ने सबदला से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद युवक को धारा 109 के तहत बयान के लिए एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का निवासी बताया जाता है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सबदला से संदिग्ध अवस्था में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।