मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण पुलिस की चंदवाजी थाना ने अवैध खनन पर कार्रवाई, मिट्टी-कंकर से भरा डंपर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की चंदवाजी थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवाजी थाना क्षेत्र में मिट्टी और कंकर से भरे एक डंपर को जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डंपर चालक आरोपी अशोक चौधरी को गिरफ्तार किया। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई।