शाजापुर: सरेड़ी गांव के पास फोरलेन पर हुआ सड़क हादसा, दो घायलों का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार के बाद इंदाैर किया रेफर
पचोर में सरेड़ी गांव के पास फोरलेन पर हादसा हो गया। एक कार खड़े कंटेनर से टकरा गए। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए।गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें एमवाय अस्पताल इंदाैर रेफर कर दिया।