शाजापुर: ग्राम गोलवा फानिया जोड़ के पास हुआ हादसा, एक व्यक्ति की माैत, दो लोग हुए घायल
ग्राम गोलवा फानिया जोड़ के पास सोमवार रात को सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की माैत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल तीनों लोगों को मक्सी टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां पर परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।