मधुबन में धोखाधड़ी व चोरी मामले की जांच करने पहुंचे एसपी स्वर्ण प्रभात, घटनास्थल का लिया जायजा
मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में हुई धोखाधड़ी और चोरी की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया। घटना मधुबन स्थित 'सुदामा ज्वेलर्स' से जुड़ी है, जहां एसपी स्वयं पहुंचे और बारीकी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान संचालक और स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले की तफ्तीश की। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र पहचान करने, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा गश्त बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Bihar, India | Oct 2, 2026