बिजावर: जटाशंकर धाम ट्रस्ट समिति के चुनाव कराने की उठी मांग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बिजावर क्षेत्र के भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Dr. Virendra Kumar से भेंट कर श्री जटाशंकर धाम ट्रस्ट प्रबंध समिति के चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में आवेदन पत्र सौंपते हुए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर छतरपुर को भी पत्र भेजा है।