बक्सर: सदर विधायक आनंद मिश्रा गांजा और सुपाड़ी के अवैध रुपए को व्हाइट मनी में तब्दील करने के लिए राजनीति में आए : पूर्व विधायक
Buxar, Buxar | Jul 1, 2026 बक्सर में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वर्तमान सदर विधायक आनंद मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व आईपीएस रहे आनंद मिश्रा राजनीति में कथित तौर पर अपनी ब्लैक मनी को व्हाइट करने के उद्देश्य से आए हैं।