बीकानेर: बीकानेर में फन्ना बाबू को पद्म विभूषण देने की मांग तेज हुई
बीकानेर में बीकाजी ग्रुप के CMD स्व. शिवरतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने की मांग तेज हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर निशांत जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन दिया।