बस्ती: वृद्धा आश्रम बनकटा के 20 सदस्य महाकुंभ स्नान दर्शन के लिए रवाना
Basti, Basti | Feb 14, 2025 वृद्धा आश्रम बनकटा के 20 सदस्य महाकुम्भ स्नान दर्शन के लिये रवाना हुये। संचालक अतुल कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर वृद्ध जनों को रवाना किया। कहा कि वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों को त्रिवेणी स्नान कराना पुण्य का कार्य है। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ल ने बताया कि महाकुम्भ स्नान दर्शन को लेकर उत्साहित हैं।