गुरूर: बालोद जिले में मुनगा की खेती और उत्पादों को बढ़ावा देने की तैयारी
Gurur, Balod | Jun 13, 2026 वन डिस्ट्रिक्ट वन फोकस प्रोडक्ट योजना के तहत बालोद जिले में अदरक की जगह मुनगा की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। लघु उद्योग केंद्र खोलने की तैयारी भी शुरू हो गई है ताकि मुनगा से बने उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सके। प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग पर काम चल रहा है।