हापुड़ के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान बीच सड़क पर दोनों सांडों की जमकर लड़ाई हुई। वहीं, सांडों की लड़ाई में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा बाजार की कई दुकानों में भी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार, लड़ाई के दौरान एक सांड दुकान में घुस गया और सामान को नुकसान पहुंचाया। इसी बीच एक सांड ने फिल्मी स्टाइल में पलटी मारी। यह खौफनाक सीन देखकर व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। कुछ व्यापारी तो अपनी दुकान ही छोड़कर भाग गए। बता दें कि दो सांडों की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पिलखुवा क्षेत्र के मेन बाजार का बताया जा रहा है। #UP #Hapur #plusnewsharyanaNews #BullFight