शाहबाद: चुनावी वर्चस्व को लेकर मारपीट, सहरिया आदिवासियों पर मारपीट का आरोप
Shahbad, Baran | Oct 28, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र के बीलखेड़ा डांग गांव में चुनावी वर्चस्व को लेकर सहरिया आदिवासियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिवादी ने जाति विशेष के लोगों पर चुनाव में एक व्यक्ति का समर्थन करने को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही कस्बाथाना थाना अधिकारी योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे।