हाथरस: सदर क्षेत्र के पुराना मिल कंपाउंड में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी और पुत्र के साथ जमकर की मारपीट, दोनों हुए घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना मिल कंपाउंड में आज दिन रविवार को घरेलू विवाद के चलते पति अशोक ने अपनी पत्नी राधा और पुत्र अंकुर से डंडे से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों ने थाने में जाकर पति अशोक के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।