हाथरस: गांव नगला बेरिया निवासी 1 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद कार्यवाही जारी
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांव नगला बेरिया निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।