हाथरस: कांशीराम कालोनी मे गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट महिला हुई घायल थाने हुई शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला घायल हो गई। अचानक से हुई मारपीट और शोर को देखकर कॉलोनीवासियों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। परिजनों ने महिला को थाने में ले जाकर पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।