हाथरस: मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित गांव अखईपुर निवासी एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान की क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित गांव अखईपुर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने जेल भेज दिया है।