हाथरस: गांव नगरिया नंदराम के निकट बाग के पास 2 युवकों के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, घायलों का पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
सदर कोतवाली क्षेत्र के कोटा दाऊजी रोड स्थित गांव नगरिया नंदराम के निकट बाग के पास दो युवकों के साथ रविवार को कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। मामले को लेकर सदर कोतवाली पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।