फिरोज़ाबाद: चोरी के मोबाइल फोन का बटवारा करते समय पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यो को गोपाल नगर इलाके से किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोर गिरोह 4सदस्यों को गोपाल नगर इलाके से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 17 मोबाइल फोन और दों बाइक बरामद की हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी चोरी के मोबाइल फोन का बटवारा कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया हैं।आरोपियों के नाम सोनू ,अवतार सिंह, सत्यदेव और विशाल हैं।