फिरोज़ाबाद: थाना जसराना क्षेत्र गांव मचन में शादीशुदा व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पत्नी ने बताया आत्महत्या का कारण
थाना जसराना क्षेत्र गांव मचन निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र यादव ने शुक्रवार की शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां शनिवार सुबह मृतक की पत्नी बीना देवी ने बताया उनके पति का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था, कहते थे उसी को रखेंगे, वह बच्चे का पेपर दिलवाने गई थी, तभी फांसी लगा ली।