फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ पुलिस टीम ने आकाशवाणी तिराहा मंदिर के पास से 1.5 किलोग्राम नाजायज चरस संग एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा नाजायज मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रामगढ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आकाशवाणी तिराहा मन्दिर के पास थाना रामगढ से एक शातिर अभियुक्त इमरान उर्फ बल्लू टाइगर पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गुड्डू की मार्केट के सामने मक्का कालोनी थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।