फिरोज़ाबाद: ब्रहमपुरी नई आबादी रहना में घर के बाहर बैठी महिला उसकी तरफ तेज रफ्तार से आते सांड से बचने को भागी, गिरकर गंभीर घायल
थाना उत्तर क्षेत्र ब्रहमपुरी नई आबादी रहना निवासी गीता देवी अपने घर के बाहर शनिवार की सुबह बैठी थी इसी दौरान गली में तेज रफ्तार से एक सांड उनकी तरफ आने लगा, जिसे देख बचने के प्रयास में भागने पर उक्त महिला गिरकर गंभीर घायल हो गयी। यह जानकारी महिला के परिजनों ने मीडिया को दी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया।