फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने आसफाबाद सर्विस रोड नलकूप वाली गली के सामने से गैंगस्टर एक्ट मामले में एक अभियुक्त दबोचा
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने आसफाबाद सर्विस रोड नलकूप वाली गली के सामने से गैंगस्टर एक्ट मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम मनोज कुमार पुत्र ठाकुरदास निवासी शांति नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर बताया गया। मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।