जोकीहाट: जोकीहाट में स्मैक की बड़ी खेप बरामद, तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
जोकीहाट से नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है... भट्टा चौक पर पुलिस ने एक संदिग्ध बस को रोककर चेकिंग की, तो तीन यात्रियों के पास से 110 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चार मोबाइल और 5,910 रुपये भी जब्त किए गए। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज है