गुन्नौर: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा गंगा घाट पर गंगा में डूबे युवक का शव घटनास्थल से 600 मीटर दूर मिला
जनपद फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी अजीत कुमार सोमवती अमावस्या के मौके पर अपने परिवार और गांव के करीब 90 लोगों के साथ ट्रक से गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अजीत कुमार अपने गांव के ही मनीष कुमार के साथ गंगा स्नान करने के लिए गंगा में उतरे थे।