▶️राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
▶️238 रोगियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
संचालनालय आयुष म.प्र. भोपाल के निर्देशन पर कलेक्टर डॉ. शेरसिहं मीना के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा 11 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर पुरानी कृषि उपज मण्डी में आयोजित किया। शिविर में आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मधुमेह, संधिवात, चर्मरोग, स्त्रीरोग इत्यादि रोगों का नि:शुल्क परिक्षण एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम अरोरा एवं सुश्री रश्मि एवं सुश्री ऋषिका ने पंचकर्म अग्निकर्म एवं कपिंग थैरेपी कर जनसामान्य को चिकित्सा लाभ प्रदान किया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदिप सिहं कटारे, डॉ. मनीष चौधरी एवं डॉ. कृतिका भवेल ने भी शिविर में उपस्थित रोगियों का स्वास्थ्य परिक्षण कर उपचार किया।सेवानिवृत्त जिला आयुष अधिकारी डॉ. महेश चन्द्र कण्डारिया, योगाचार्य श्री हरिश श्रीवास्तव ने आयुर्वेद की पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी दी और योगाभ्यास, आयुर्वेद दिनचर्या, ऋतुचर्या पालन, आहार विहार संबंधी जानकारी दी। जनसामान्य को चिकित्सा लाभ देते हुए नि:शुल्क आयुर्वेद औषधियों का वितरण भी किया गया । शिविर में कुल 235 से अधिक रोगियों ने उपचार का लाभ प्राप्त किया।
Department of Ayush, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
57 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026