शत-प्रतिशत मतदान के लिए ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू का अनोखा मतदाता जागरूकता अभियान
पपेट शो और गीतों से मतदाता जागरूकता एव मतदान की अलख
पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील
लोकतंत्र का महापर्व सुसनेर
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव , सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में नगर परिषद सुसनेर में आगामी 29 सितंबर को होने जा रहे अध्यक्ष पद के उपनिर्वाचन को लेकर मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सुश्री सारिका घारू ने शत-प्रतिशत मतदान के लिये गीतों, नृत्य एव पपेट शो जैसी गतिविधियों से जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की है ।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरीकों का समावेश किया गया है।
सुश्री सारिका ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर को मध्यप्रदेश में अकेले स्थानीय निकाय का चुनाव होने से सुसनेर के पास इतिहास रचने का मौका है । भले ही यह उप निर्वाचन सीमित समय के लिए हो रहा है, लेकिन पूरे मध्य प्रदेश की नज़र सुसनेर पर है, और यहाँ के नागरिकों के पास शत-प्रतिशत मतदान कर पूरे राज्य में गौरव प्राप्त करने का यह ऐतिहासिक अवसर है।
इस जागरूकता अभियान में पहली बार वोट देने जा रहे युवा मतदाताओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सारिका घारू स्वयं सुसनेर के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर उपस्थित होकर पपेट शो, प्रेरक गीतों, नृत्य और अन्य रोचक खेल गतिविधियों के माध्यम से हर आयु वर्ग के नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार के प्रति जागरूक करेंगी।
सारिका ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 29 सितंबर को अपने अमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें।
#agarmalwa
#आगरमालवा
54 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026