अररिया: 21 नव नियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को परमान सभागार में दिया गया नियुक्ति पत्र
Araria, Araria | Mar 29, 2025 मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अंतर्गत उर्दू निदेशालय द्वारा समाहरणालय अररिया में अनुमंडल कार्यालय अररिया एवं फारबिसगंज, सभी प्रखंड कार्यालयों और अंचल कार्यालयों में नव नियुक्त 21 सहायक उर्दू अनुवादकों के लिए परमान सभागार में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नव नियुक्त अनुवादकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।