अररिया: शहर के बस स्टैंड में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं ने संभाली कमान
Araria, Araria | Mar 29, 2025 शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए शनिवार को यातायात थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, पुअनि बसवन राम, सार्जेंट विजय कुमार भारती, हवलदार अजय कुमार साहित्य अन्य यातायात पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक करना था।