अररिया: अररिया में ईद के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से डीएम और एसपी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी
Araria, Araria | Mar 29, 2025 अररिया में इस वर्ष ईद-उल-फितर का त्यौहार चंद्रमा के दर्शन के आधार पर 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।इस अवसर पर जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।जिला पदाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर अररिया जिले में दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बलों की तैनाती की घोषणा की है।