अररिया: ईद पर्व को लेकर अररिया शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़
Araria, Araria | Mar 29, 2025 अररिया में ईद उल-फितर के पर्व को लेकर शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब शहर के बाजारों में ख़रीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में फल, कपड़े और खाने-पीने की दुकानों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। ईद की खास तैयारियों के तहत शहरवासी अपने परिजनों के लिए नए कपड़े, मिठाइयां और अन्य जरूरी सामान खरीदने में व्यस्त हैं।