मंझनपुर: कौशाम्बी में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम ने लिया कड़ा रुख, झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
कौशाम्बी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।