फरीदाबाद: बड़कल झील में डूबने से हुई युवक की मौत के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे डीसीपी ने लिया जायजा
भारी पुलिस बल के साथ आज डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह बडकल झील पर जायजा लेने पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं बड़खल गांव के लोगों को भी समझाया कि अगर कोई यहां नहाने या फिर घूमने आता है तो उन्हें भी समझाया जाए कि बड़खल झील काफी गहरी है जिसमें डूबने से मौत भी हो चुकी है जिसके चलते उन्होंने गांव वालों के भी समझाया