फरीदाबाद: भीषण गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने जिलेवासियों से की सावधानी बरतने और अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील
डीसी विक्रम सिंह ने सिविल अस्पताल (बीके) में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि गर्मी के मौसम में आमजन के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए। आगे कहा कि मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में गर्मी के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों तक जिला में शुष्क मौसम रहने व लू चलेगी l