फरीदाबाद: जिले में सभी रेगुलर और नॉन रेगुलर कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर होगा अपलोड, सीटीएम अंकित कुमार ने दी जानकारी
सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि हरियाणा एनआईसी द्वारा बनाए गए एचआरएमएस पोर्टल को अपग्रेड कर उसमें नए मोडुअल डिज़ाइन किए गए है। जिसके अंदर नए सिरे से सभी रेगुलर और नॉन रेगुलर कमचारियों का डाटा अपलोड किया जायेगा। हरियाणा सरकार ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट द्वारा आज एचआरएमएस पोर्टल के अपडेशन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई।