सिंगरौली: गाली बाज व्यक्ति के ऊपर एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला, काम पर लौटे निगम के सफाई कर्मी
शुक्रवार को सफाईकार्य के दौरान सफाईकर्मियो के साथ अशोक गुप्ता द्वारा गाली गलौच की गयी थी। कार्यवाही की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी थी। सफाईकर्मियों ने अजाक थाने में पहुंचकर इस हेतु शिकायत भी दी थी। जिसपर शनिवार को अरोपी अशोक गुप्ता के ऊपर एसटी एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जिससे सफाईकर्मी पुन: काम पर लौट गये हैं।