बरेली: बरेली में रानी अवंती बाई के बलिदान की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है
बरेली में रानी अवंती बाई लोधी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर-वीरांगनाओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उनकी वीरगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी क