गाज़ियाबाद: कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू होटल में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से की प्रेस वार्ता
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित रेडिसन ब्लू होटल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से बुधवार को प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा व अन्य दलों पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि हम इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।