गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से भिन्न-भिन्न कम्पनी के चोरी के 6 मोबाइल बरामद
बुधवार को थाना कौशांबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन चोरी करने वाले 43 वर्षीय नीरज गुप्ता, 28 वर्षीय अमीन सैफी और 26 वर्षीय इस्लाम अली नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को सेक्टर 2/5 की पुलिया खोड़ा की तरफ सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल बरामद किए हैं।