गाज़ियाबाद: रील बनाते समय महिला के साथ लूट करने वाले अभियुक्त से इंदिरापुरम पुलिस की हुई मुठभेड़, लूट का मंगलसूत्र बरामद
बुधवार सुबह इंदिरापुरम पुलिस की लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में लुटेरा घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस व लूट का एक मंगलसूत्र और लूट के माल को बेचकर प्राप्त किए हुए 5 हजार रुपए बरामद हुए हैं