गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस ने 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 चार्जर, 1 वेबकैम कैमरा व 3 मोबाइल बरामद
बुधवार को शालीमार गार्डन पुलिस ने पीड़िता की गोपनीय तस्वीरें भेजकर 20 लाख रुपए की रकम मांगने के साथ तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने वाले आजाद सिंह और अंकित नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को डीएवी कट शालीमार गार्डन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 चार्जर 1 वेबकैम कैमरा व 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।