गाज़ियाबाद: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस ने विजयनगर में किया फ्लेग मार्च
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और गाजियाबाद के प्रत्येक इलाके के अंदर लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विजयनगर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करें।