बिलग्राम: बेरुआ निजामपुर के सुधीर के साथ मारपीट करने के आरोपी महेंद्र को बिलग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bilgram, Hardoi | Jan 25, 2025 बिलग्राम थाना क्षेत्र के बेरुआ निजामपुर के निवासी सुधीर के साथ मारपीट करने के आरोपी इसी गांव के रहने वाले महेंद्र को बिलग्राम पुलिस ने शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे गिरफ्तार किया है।पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है।सुधीर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि ग्राम समाज की जमीन पर खड़े आम के पेड़ काटने का उसने विरोध किया था जिसके कारण उसके साथ मारपीट की गई थी