धनौरा: गजरौला के बैंक कॉलोनी में दो महिलाओं और एक बच्चे ने नकली सिक्के देकर की 8 लाख 40 हजार की ठगी, घटना CCTV में कैद
गजरौला मुहल्ला बैंक कालोनी में कारोबारी की मां को सोने के सिक्के बताकर पीतल के थमाने वालीं राजस्थान की दोनों महिलाओं की तस्वीर सामने आई है। वह कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। महिलाओं के बारे में जानकारी की जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद मंगलवार को चार बजे वीडियो वायरल हो गया।