धनौरा: गजरौला नोबेल पब्लिक स्कूल में रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी शोएब सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
सोमवार को दो बजे गजरौला उत्तर प्रदेश की रणजी ट्राफी खिलाड़ी शोएब सिद्दीकी ने नगर के नोबेल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को क्रिकेट खेल के बारे में जानकारी देते हुए नियमित रूप से खेलने के प्रति जागरूक किया। कहा कि आज क्रिकेट विश्व का लोकप्रिय खेल बन चुका है,भारत में ही कई श्रेणियों में क्रिकेट खेला जा रहा है और देश प्रदेश के अनेकों खिलाड़ी उनमें शामिल हैं।