नैनीताल: नैनीताल-US नगर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रकाश जोशी ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए किया प्रचार
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र मे कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रकाश जोशी ने रविवार को नैनीताल पहुंचकर पालिकाध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी डा.सरस्वती खेतवाल के लिए प्रचार किया।इससे पूर्व जोशी ने मल्लीताल पार्टी कार्यालय में हुई वार्ता में कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति कर लोगो को धर्म के आधार पर बांट रही है।जिसके प्रतिकूल प्रमाण देश भर में देखने को मिली।