नैनीताल: संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का नियमितीकरण की मांग का प्रदर्शन 198वें दिन जारी
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 198वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में नवनिर्मित वाटिका में पौधा रोपण किया।