नैनीताल: मां पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत, मंगलवार को बाबा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी
ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को बाबा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूजन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। रविवार सुबह आठ बजे से यहां धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। सुबह रुद्राभिषेक के बाद नीब करौरी महाराज की प्रतिमा का जलाधिवास और अन्नाधिवास किया गया। दोपहर दो बजे से सुंदरकांड पाठ हुआ।